
एसआईटी करेगी अलीगंज अग्निकांड की जांच , शुक्ला बंधुओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ। अलीगंज के कोचिंग में बिना सुरक्षा एनओसी लिए चल रही कोचिग में 15 बच्चों की मौत के बाद राजनाथ सिंह सभी कार्यक्रम रद्द करके लखनऊ पहुंच गए हैं। रात में ही वह मौके पर पहुंच कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उधर, यूपी भाजपा ने कल के सभी कार्यक्रम रद्द किए.।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घटना स्तर पर पहुंचते ही तमाम भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए। सभी को दूर ही रोक दिया है। राजनाथ सिंह के साथ साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, आदि भी मौजूद रहे।
दो सदस्यीय एसआईटी गठित, सात दिन में रिपोर्ट तलब
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगंज के अग्निकांड की घटना की देर रात उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें दोषियों को चिन्हित करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का आदेश दिया। एसआईटी में धर्मार्थ कार्य, पर्यटन, संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और लखनऊ के एडीजी जोन प्रवीण कुमार को सदस्य नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने जांच दल को सात दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। उन्होंने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया।
चार को किया निलंबित
मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार लोगों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया।
1) गौरव कुमार, एक्सेन कलेक्शन जानकीपुरम
2) कमलेन्द्र कुमार सिंह, FSSO इंदिरा नगर
3) अनिल कुमार, जेई
4) प्रमोद पांडे, जेई
इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें वीरेंद्र शुक्ला,सुरेन्द्र शुक्ला,धीरेंद्र शुक्ला के नामजद किया गया है। वीरेंद्र शुक्ला को बताया जा रहा है रामेश्वरम इंस्टीट्यूट का मालिक। जल्द ही अग्निकांड वाली बिल्डिंग पर हो सकती है बुलडोजर की कार्रवाई।


