उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

पूर्व केंद्रीय मंत्री का भाई गिरफ्तार

प्रतिबंधित पशुओं का मांस से जु़ड़े मामले में हुई गिरफ्तारी

लखनऊ। खुर्जा की मीट फैक्टरी के स्वामी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई अनवर हुसैन को अलीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद अलीगढ़ कोर्ट ले जाया गया है।  आरोप है कि जनवरी माह मे गभाना टोल के पास अनवर हुसैन की मीट फैक्टरी की एक मांस से लदी गाड़ी पकड़ी गई थी। जिसकी जांच रिपोर्ट मे मांस प्रतिबंधित पशुओं का पाए जाने पर यह कार्रवाई हुई है।

गोरक्षा दल के सदस्यों ने जनवरी माह में गभाना टोल प्लाजा पर देर रात में एक लोडर वाहन से मीट से भरे पैकेट पकड़े गए थे। इनका वजन सात सौ किलो से अधिक था। मीट को जांच के लिए भेजा गया था। रात करीब दस बजे गोरक्षा दल के सदस्यों को संरक्षित पशु का मीट ले जाने की सूचना मिली थी। दल के जिलाध्यक्ष प्रिंस चौहान अपने साथ दुश्यंत, राजीव, अनुराग, राहुल, सागर, रोहित ठाकुर, मनीष सहित करीब बीस साथियों के साथ कस्बे से अलीगढ़ की ओर जा रहे बंद बॉडी के लोडर के पीछे लग गए थे। गभाना टोल के पास वाहन को रोक लिया था। वाहन में अलग-अलग बॉक्स में बर्फ के सहारे मीट के पैकेट रखे हुए थे। सभी कार्यकर्ता वाहन व चालक को लेकर चंडौस कोतवाली पहुंचे थे। चालक-परिचालक बरेली के निवासी बताए जा रहे थे। चालक ने पुलिस को बताया था कि वह इन मीट के टुकड़ों को मछलियों को खिलाने के बरेली लेकर जा रहे थे। देर रात तक कोतवाली के बाहर गोरक्षा दल के सदस्य चालक-परिचालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था। आरोप था कि मीट संरक्षित पशु का है। 

कौन हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन
सरवर हुसैन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हैं। वह वर्ष 1989 के लोकसभा चुनावों में जनता दल के टिकट पर बुलंदशहर सांसद चुने गए थे। वह वर्ष 1990 से 1991 के दौरान प्रधान मंत्री चंद्रशेखर की सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रहे। इन्होंने खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय संभाला था। वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्र नेता रहे। वर्ष 1987 में वह एएमयू छात्रसंघ के अध्यक्ष चुने गए थे। 

Related Articles

Back to top button