
लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से दावेदार हैं पार्षद जीतू
पार्षद देवेंद्र सिंह यादव जीतू के भंडारे में पहुंच कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया पूजन
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव निरंतर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने में लगे हैं। वह हर कार्यक्रमों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा रहे हैं। वह मंगलवार को केशरीखेड़ा वार्ड पहुंचे। पार्षद देवेंद्र सिंह यादव जीतू की ओर से आयोजित भंडारे में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पार्षद के भंडारे में जाने से कैंट विधानसभा क्षेत्र में समीकरण बदल रहे हैं। कैंट से जीतू विधानसभा चुनाव के दावेदार हैं।

लखनऊ के पार्षद देवेंद्र सिंह यादव जीतू की ओर से आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे में हिस्सा लिया। दर्शन- पूर्जन करके सभी के कल्याण की कामना की। केसरी खेड़ा वार्ड के पार्षद देवेंद्र सिंह यादव जीतू की ओर से विक्रम नगर पुल के नीचे स्व० मानवेंद्र सिंह यादव जी पार्क में आयोजित भंडारे में पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वहां मौजूद लोगों से अपील की कि हम सभी को सच्चाई का रास्ता अपनाना होगा।

उन्होंने कहा कि धर्म हमें सही रास्ता दिखाता है। हम सभी को हमेशा सद्कर्म करते हुए धर्म का मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना गया कि झूठ बोलने वाले बेनकाब होंगो। जनता सब समझती है। इस दौरान सभासद देवेंद्र सिंह यादव सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। मौके पर एमएलसी राजेंद्र चौधरी ,प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ,कल्लन ,अरविंद सिंह, विधायक अरमान खान,नवीन धवन (बंटी) आदि मौजूद रहे। भंडारे का कार्यक्रम
देर शाम तक चलता रहा।

