उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : योगी आदित्यनाथ

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि जैसे ही यह मामला उनके संज्ञान में आया, उन्होंने तत्काल पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बेटी का सम्मान होना चाहिए। भारतीय संस्कारों में बेटियों और बहनों को सम्मान देने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा, “हम उन संस्कारों में पले-बढ़े हैं, जहां गांव की बेटी-बहन को सभी अपनी बेटी-बहन मानते हैं।”
योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे दूसरों को उपदेश देने के साथ अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को भी भाषा में संयम बरतने की सीख दें। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के कुछ लोग बहन-बेटियों, बुजुर्गों, दिवंगत व्यक्तियों और वरिष्ठ नेताओं के प्रति अमर्यादित टिप्पणियां करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं को संस्कारित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “अच्छा होगा कि वे अपने लोगों को समझाएं। यदि नहीं समझा सकते हैं तो हमारे हवाले कर दें, हम उन्हें समझा देंगे।”

Related Articles

Back to top button