उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेश

जयपुर में रात 12 बजे से बंद हो जाएगा इंटरनेट और सोशल मीडिया

नई दिल्ली।।राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार 8 जून को प्रस्तावित बड़े अतिक्रमण हटाओ अभियान को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन मोबाइल इंटरनेट और सोशल मीडिया सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 8 जून 2026 को शहर के कई हिस्सों में अतिक्रमण हटाने की व्यापक कार्रवाई प्रस्तावित है। इस दौरान कुछ धार्मिक स्थलों समेत अन्य अवैध निर्माणों पर भी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।अफवाहों को रोकने के लिए लिया गया फैसलामिली जानकारी के अनुसार, जयपुर संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और इंटरनेट आधारित सेवाओं के दुरुपयोग से अफवाहें फैलने तथा सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।प्रशासन का मानना है कि संवेदनशील कार्रवाई के दौरान भ्रामक संदेश, वीडियो या पोस्ट तेजी से वायरल होकर माहौल को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में एहतियाती कदम के रूप में इंटरनेट सेवाओं को सीमित समय के लिए निलंबित किया गया है

Related Articles

Back to top button