उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर दिया मुख्यमंत्री को जवाब

अगले चुनाव में जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी।

लखनऊ।। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जवाब दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि पहले बिजली के तार पर कपड़े सुखाए जाते थे। इसके जवाब में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा कि

शुक्र है उप्र के ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी ने ये नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साज़िश है। ये स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री जी आते नहीं हैं या बुलाए नहीं जाते हैं। अगर आते हैं तो माननीय से अनुरोध है कि उनके ‘कंधे पर हाथ रखकर’ एक तस्वीर आप पोस्ट कर दीजिए, जनता को आपकी ‘आपसी गर्मी’ से तो राहत मिल जाएगी क्योंकि जनता ने आप दोनों को कभी एकांत में साथ देखा नहीं।

भाजपा राज में बिजली के सब-स्टेशनों पर पीएसी लगती है और विधायक-सांसद अपनी ही सरकार के ख़िलाफ़ चिट्ठी लिखकर, जनता के आक्रोश से बचने का कायराना काम करते हैं।

भाजपा में अब करेंट नहीं रहा!

Related Articles

Back to top button