लखनऊ. प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। औरास थाना क्षेत्र के किलोमीटर 262 पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस भीषण हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मी समेत 24 यात्री घायल हुए हैं. इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे के वक्त बस में 52 यात्री थे। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि पलटने के बाद100 मीटर तक घिसटती चली गई.
Related Articles
Check Also
Close

