सूरज पासी को बीकेटी पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
लखनऊ।।मलिहाबाद क्षेत्र के कसमंडी कलां गांव में पुराने ढांचे मकबरे के पास बनी मस्जिद में शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस बल की कड़ी मुस्तैदी के बीच ग्रामीणों ने जुमे की नमाज अदा की । हालांकि क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। वहीं मकबरे और मस्जिद को महाराजा कंसा पासी का स्मारक और शिव मंदिर बताकर विरोध करने वाले लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी को बीकेटी पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात ही हाउस अरेस्ट कर लिया था। जिससे उनके पहुंचने पर मौके पर किसी प्रकार का माहौल खराब न हो सके
बीती 20 और 21 मई को लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी ने कसमंडी कलां कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर नमाज़ रुके जाने को लेकर जमकर नारे बाज़ी की थी। डीएम और एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। उन्होंने चेतावनी थी कि पूर्वजों के विरासत पर कब्जा न रुका तो 25 मई को अनिश्चितकालीन धरना देंगे। हालांकि उन्हें बीकेटी पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। जिसपर वह प्रशासन से नाराज़ दिखे। उनका कहना था कि महापुरुषों की विरासत के लिए उनकी लड़ाई है। जिस तरह से प्रशासन खड़े होकर मुस्लिम पक्ष को नमाज़ पढ़ा रहा है यह हिंदू समाज का अपमान है जल्द ही कोर्ट की शरण लेंगे। दावा है कि ढांचे के दीवार पर फूल, नाग और कलश की आकृतियां बनी हुई हैं।
मुस्लिम पक्ष कहना है कि कई वर्षों से नमाज़ पढ़ी जा रही किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं हुआ। राजनीति की वजह से माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। मस्जिद के ईमाम और नमाज पढ़ने वालों का कहना है बीते कई दशकों से नमाज़ हो रही है। पिछले दस वर्षों से यहां नमाज़ पढ़ने वो आ रहे हैं।
वहीं सूरज पासी और समाज के लोगों का कहना है कि बुजुर्ग बताते थे कि यह पुराना मंदिर है जिसमें पूजा पाठ होता था। लेकिन कुछ वर्षों से इसमें नमाज़ शुरू हो गई है। उन्होंने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया उनका कहना है कि जब तक पूरी तरह से जांच नहीं हो जाती किसी भी समुदाय के लोग इसमें न जाएं।


