
निःशुल्क जांच के साथ दी गई दवाएं।
लखनऊ । शान्ति मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में करीब 200 मरीजों का उपचार किया गया।
शुक्रवार सुबह से शाम चार बजे तक हैवत मऊ मवैया (शीतला माता मन्दिर) पर चले शिविर में सभी बुजुर्गों, पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य लाभ दिया गया। स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क दवाइयां दी गई। इस दौरान शुगर, कोलेस्ट्रॉल ब्लड प्रेशर, आंखों की जांच निशुल्क की गई। डॉ सुनील कुमार के नेतृत्व में डॉ महेश, डॉ विकास शुक्ल, डॉ प्रमोद सिंह, डॉ आकांक्षा, डॉ गरिमा सिंह डॉ अंजू मौर्य डॉ रंजीत आदि ने मरीजों का उपचार किया। कार्यक्रम संयोजक गौरव यादव ने सभी का आभार जताया। इस दौरान राम खेलावन यादव, संदीप, बृज बिहारी, अनुराग आदि व्यवस्था में लगे रहे


