उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

सपा के झांसे में न आएं मुसलमान- मौलाना शहाबुद्दीन

सर्वे के नाम पर मुस्लिमों को डराने की कोशिश हो रही

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने उत्तर प्रदेश के मुसलमानों को एक खुला पत्र लिखकर समाजवादी पार्टी (सपा) के रवैये पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को मुसलमानों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सपा के बजाय एक मजबूत विकल्प तलाशने का आह्वान किया है।

मौलाना रजवी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुस्लिम मुद्दों पर बोलने से कतराने और ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ की ओर झुकाव रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा मुसलमानों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का डर दिखाकर वोट मांगती है, जबकि उसके नेताओं के भाजपा से अच्छे संबंध हैं। मौलाना ने मुलायम सिंह यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने की दुआ देने का जिक्र किया। मौलाना ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं देने और अपने घर में रहने की पेशकश का भी उल्लेख किया। इसके अलावा, सपा और भाजपा नेताओं के एक साथ दावत में शामिल होने की वायरल तस्वीरों का हवाला दिया गया। मौलाना रजवी ने मुसलमानों से सपा के ‘दोहरे चेहरे’ को पहचानने और अब उसके झांसे में न आने की अपील की। मौलाना रज़वी ने कहा कि देश और प्रदेश का सियासी मंजर पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने मुस्लिम नेताओं की खामोशी पर भी चिंता व्यक्त की। रजवी ने उत्तर प्रदेश के मुसलमानों से 2027 के चुनाव के लिए एक मजबूत विकल्प खड़ा करने की गुजारिश की। उन्होंने जोर दिया कि अब सपा को वोट देते रहने का समय खत्म हो गया है। कौम के हितों को ध्यान में रखते हुए बड़े फैसले लेने होंगे।

Related Articles

Back to top button