उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

हमीरपुर नाव हादसे में मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश


दुर्घटना में लापता लोगों को जल्द से जल्द तलाशा जाए
वरिष्ठ अधिकारी स्वयं करें बचाव एवं राहत कार्यों की निगरानी


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में नाव पलटने की घटना की संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लापता लोगों की जल्द से जल्द तलाश की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के वरिष्ठ अधिकारी खुद बचाव कार्यों की निगरानी करें और पीड़ितों को हर प्रकार की राहत सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही सीएम योगी ने जिला प्रशासन को दुर्घटना के कारणों की जांच करने और भविष्य में ऐसे हादसे नहीं होने देने के लिए ठोस प्रबंध करने का भी निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button