उत्तर प्रदेशउत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबीयत खराब

लखनऊ।। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें लखनऊ के कार्पोरेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को कार्यालय में बैठे थे। उन्हें कुछ कमजोरी लगी। वे आवास पर चले गए। कुछ देर बाद अचानक वे मूर्छित हो गए। आनन फानन में उन्हें शहीद पथ स्थित कॉर्पोरेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।। डॉक्टरों के मुताबिक सोडियम कम होने की वजह से वह मूर्छित हो गए थे। डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। उन्हें अब किसी तरह का खतरा नहीं है। कमजोरी बनी हुई हुई है। उन्हें अभी निगरानी में रखा गया है। एहतियात के तौर पर कुछ जरूरी जांचें सुबह दोबारा कराई जाएंगी। फिर उसी आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button