बांदा का तापमान 45 डिग्री से अधिक हुआ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में शुक्रवार को झुलसाने वाली गर्मी पड़ी। बांदा में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार चला गया। पूर्वा हवाओं की वजह तपिश के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। बुंदेलखंड के बांदा, झांसी और हमीरपुर जैसे जिलों में दोपहर में जैसे आग बरसी।
हालांकि दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद जैसे जिलों में बादलों की आवाजाही भी दिखी। शुक्रवार को बांदा 44.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं 44 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज दूसरे नंबर पर रहा। 25.2 डिग्री के साथ हमीरपुर में सबसे गर्म रात दर्ज हुई

