
लखनऊ । 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय चन्दर नगर आलमबाग लखनऊ में अपराह्न 2 बजे डा धनंजय सिंह एसोसिएट प्रोफेसर गलगोटियास यूनिवर्सिटी नोएडा को उत्तर प्रदेश एलाइड हेल्थ केयर काउंसिल का सदस्य बनाए जाने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश एक्सरे टेक्नीशियन एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया ।इस आयोजन में केजीएमयू , डा राममनोहर लोहिया संस्थान से लखनऊ के चिकित्सालयों के तकनीशियनों ने भाग लिया उनका स्वागत किया । एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राममनोहर कुशवाहा ने बताया कि डॉ धनंजय सिंह हम सब बीच से है इसलिए खुशी और भी ज्यादा हो जाती है जिनके मार्गदर्शन में संवर्ग हमेशा उन्नति किया है ।।आज हम लोगों की हितों रक्षा के महत्वपूर्ण पद पर तैनात किया गए है। डॉ धनंजय सिंह जी आश्वस्त किया कि टेक्नोलॉजी और टेक्नीशियन संवर्ग के भविष्य को सुदृढ़ तथा विसंगति युक्त बनाने का पूरा प्यास करेंगे । नित नई तकनीक के ज्ञान से लैस करने निरंतर योगदान देते रहेंगे। इस अवसर पर राजदेव चौधरी,बृजेश,विनोद सिंह,गुलाम रब्बानी, वी के गौतम,सत्यप्रकाश,पंकज सिंह ,विवेक राय,मातबर शर्मा,दिलीप कुमार, शैलेन्द्र कुमार,इमामुल्लाह अंसारी, चंद्रपाल सुनील कुमार ,मिलिंद,और मनीष त्रिपाठी आदि टेक्नोलॉजिस्ट मौजूद रहे।



