उत्तर प्रदेश

एक्सरे टेक्नीशियन अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

तीन साल से रुके परीक्षा परिणाम को जारी करने की मांग

मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित सभी अधिकारियों को दे चुके हैं ज्ञापन

लखनऊ।। स्वास्थ्य विभाग में एक्स-रे टेक्नीशियन पद के अभ्यर्थियों ने सोमवार सुबह स्वास्थ्य महानिदेशालय पर प्रदर्शन किया। मांग की कि जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम जारी किया जाए।

अभ्यर्थियों ने सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापित एक्स-रे तकनीशियन के 382 पद पर शुरू हुई भर्ती के अभ्यर्थी हैं।  भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023 से संचालित है तथा लिखित परीक्षा दिसंबर 2024 एवं दस्तावेज सत्यापन जून 2025 में संपन्न हो चुका है। इसके बावजूद आज तक अंतिम परिणाम घोषित नहीं किया गया। 

आयोग के  सचिव ने  नवंबर 2025 में अभ्यर्थियों को अवगत कराया गया था कि  भर्ती का अंतिम परिणाम समकक्षता निर्धारण संबंधी पत्र प्राप्त न होने के कारण लंबित है तथा शासन/स्वास्थ्य विभाग से संबंधित पत्र प्राप्त होते ही लगभग 07 दिवस के भीतर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद भी अभी तक परिणाम जारी नहीं किया गया है। अभ्यर्थी नवंबर 2025 से फरवरी 2026 में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी ज्ञापन दे चुके हैं। 

इन्हें भी बता चुके हैं समस्या

 नवंबर 2025 से फरवरी 2026 तक अभ्यर्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के जनता दरबार में दो बार ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

 इसी अवधि में माननीय स्वास्थ्य मंत्री को लगभग 12 बार ज्ञापन दिया गया, किंतु अब तक कोई ठोस एवं संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई।

. जनवरी 2026 में  प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित घोष को भी इस संबंध में ज्ञापन दिया गया, जहाँ से सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ, किन्तु आज तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया।

 इस प्रकरण को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा नवंबर 2025 से अब तक लगभग 25 बार महानिदेशक कार्यालय में ज्ञापन दिया गया, फिर भी समकक्षता संबंधी पत्र आयोग को प्रेषित नहीं किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 16 फरवरी 2026 को लगभग 200 अभ्यर्थियों द्वारा पुनः आयोग के  सचिव से भेंट की गई, जिसमें सचिव  द्वारा स्पष्ट रूप से बताया गया कि समकक्षता संबंधी पत्र स्वास्थ्य विभाग स्तर पर लंबित है, अतः इस संबंध में महानिदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से संपर्क किया जाए।

तत्पश्चात उसी दिन समस्त अभ्यर्थियों द्वारा महानिदेशक महोदय से भी भेंट की गई, जहाँ आपके द्वारा अवगत कराया गया कि आयोग के सचिव महोदय से दूरभाष पर वार्ता हो चुकी है तथा दो दिवस के भीतर प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक पत्र आयोग को प्रेषित कर दिया जाएगा।

किन्तु अत्यंत खेद के साथ निवेदन करना पड़ रहा है कि लगभग एक माह से अधिक समय व्यतीत हो जाने के उपरांत भी उक्त समकक्षता संबंधी पत्र आयोग को प्रेषित नहीं किया गया है, जिसके कारण भर्ती का अंतिम परिणाम अब तक लंबित है।

 समस्त अभ्यर्थियों द्वारा महानिदेशक  से भी भेंट की गई।  अवगत कराया गया कि आयोग के सचिव से दूरभाष पर वार्ता हो चुकी है तथा दो दिवस के भीतर प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक पत्र आयोग को प्रेषित कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button