
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिले अखिलेश यादव
लखनऊ।। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे। दोनों की करीब 20 मिनट बातचीत हुई। बाहर निकले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि शंकराचार्य से आशीर्वाद और ज्ञान लेने हम लोग यहां पहुंचे हैं। पूजनीय शंकराचार्य का आशीर्वाद मिलने से नकली संतों का अंत होने जा रहा है।
उन्होनें कहा कि समाजवादी सरकार थी तो उस समय गाय की सेवा को लेकर हम लोगों ने बहुत फैसले लिए। भविष्य में भी जो कुछ कर सकते हैं गाय की सेवा के लिए वह करेंगे। इस प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सरकार ही नहीं चल रही। आर एस एस की जो बैठक हुई है उसमें सुनने में आया है कि दोनों डिप्टी सीएम को डपट के बाहर निकाल दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के गलत फैसले की वजह से आज लोगों को लकड़ी पर खाना बनाना पड़ रहा है, घरों में चूल्हे तैयार करने पड़ेंगे। एलपीजी जो नहीं उपलब्ध हो पा रही है इसकी पूरी जिम्मेदार भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार है।

