लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में मनरेगा से गांवों में अन्नपूर्णा भवन बनाये जा रहे हैं।
महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत खाद्यान भण्डारण संरचनाओं का निर्माण, जिनका उपयोग उचित दर की दुकानों के लिए भी किया जा सकता है, ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत सरकारी जमीन पर खाद्यान भण्डारण संरचना (अन्नपूर्णा भवन) का निर्माण कार्य निरंतर जारी है। इसमें एक हॉल, एक प्रतीक्षालय के साथ साथ जनसेवा केंद्र संचालन की व्यवस्था की जा रही है।
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा योजना के अंतर्गत राशन मॉडल शॉप (अन्नपूर्णा भवन) का निर्माण कार्य जारी है। प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 4,811 से ज्यादा कार्य प्रारंभ कराये जा चुके हैं, जबकि से 900 से ज्यादा अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार भी हो चुके हैं। उचित दर विक्रेताओं की दुकानें कहीं कहीं संकरी गलियों में होने के कारण खाद्यान वाहन और आम जनमानस को दुकान तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था। ग्राम सभाओं में अब अन्नपूर्णा भवन के विकसित होने से खाद्यान वाहन और आम जनमानस की पहुंच आसान होगी ।
उचित दर दुकानों की व्यवहार्यता बढ़ाने के लिए
भी प्रयास किये जा रहे हैं
