लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग को लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा के सामने धरने पर बैठे अभ्यर्थियों को पुलिस ने हटा दिया है।
इससे पहले अभ्यर्थियों ने पुलिस की उपस्थिति में बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल से मुलाकात की। उन्होंने इस मामले में जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया। हालांकि अभ्यर्थी इससे संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने धरना जारी रखा। इसमें बाद पुलिस उनको बस से ईको गार्डेन ले गई।
गणित विज्ञान भर्ती अभ्यर्थी भी पहुंचे
बेसिक शिक्षा निदेशालय में सोमवार को अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा रहा। 69000 के साथ ही गणित विज्ञान भर्ती के अभ्यर्थी भी यहां पहुंचे। उन्होंने काउंसिलिंग के बाद भी आगे की प्रक्रिया ठप होने पर नाराजगी जताई। अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा निदेशक से मुलाकात की। उन्होंने जल्द आगे की प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया।

