देशविदेश

भारत तक पहुंची जंग की आंच

यू एस ने हिंद महासागर ने ईरानी बेड़ा डुबोया।

दिल्ली।।ईरान , इजरायल और अमेरिका के बीच चल रही जंग भारत के किनारे तक आ पहुंची है। अमेरिका ने ईरान के जहाजी बेड़े आईऑरआईएस डेना को भारतीय समुद्री सीमा के पास हिंद महासागर में डुबो दिया है।

अमेरिका की पनडुब्बी ने इसे तारपीडो कर के तबाह कर दिया है। इस हमले में सौ से ज्यादा नौसेनिक लापता हैं, बड़ी संख्या में नौसैनिक घायल हैं। ईरान का ये बेड़ा भारत का मेहमान था। भारत के बुलावे पर आई एफ आर/ मिलान नौसैनिक युद्धाभ्यास के लिए आया था।

संयुक्त अरब अमीरात में आपातकाल घोषित

अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में संभावित सुरक्षा खतरे को देखते हुए पूरे देश में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है। यूएई के गृह मंत्रालय ने संभावित मिसाइल हमलों को लेकर चेतावनी जारी की है और देश में रहने वाले लोगों से तुरंत नजदीकी सुरक्षित स्थानों में शरण लेने की अपील की है। मंत्रालय ने नागरिकों और निवासियों को यह भी सलाह दी है कि वे खिड़कियों, दरवाजों और खुले स्थानों से दूर रहें तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। यह कदम उस घोषणा के लगभग एक घंटे बाद उठाया गया है, जिसमें यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि वह ईरान की ओर से आने वाले संभावित मिसाइल और ड्रोन खतरों का सामना कर रहा है।इससे पहले यूएई ने दावा किया था कि उसने आज ईरान के छह मिसाइलों और 131 ड्रोन को इंटरसेप्ट (मार गिराया) किया है। अधिकारियों के अनुसार एक मिसाइल और छह ड्रोन देश की जमीन पर गिरने की भी जानकारी मिली है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे आधिकारिक निर्देशों का पालन करें और ताजा जानकारी के लिए सरकारी घोषणाओं पर नजर बनाए रखें।

Related Articles

Back to top button