उत्तर प्रदेशजीवनशैलीप्रादेशिक

ब्रजेश पाठक ने किया बटुकों का सम्मान

उप मुख्यमंत्री की सियासी चाल

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर 101 बटुकों का सम्मान कर हलचल मचा दी है। उनके इस कदम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

उप मुख्यमंत्री पाठक ने 2 दिन पहले एक सवाल के जवाब में कहा था कि जिन लोगों ने शंकराचार्य की छोटी खींची है उन्हें पाप लगेगा। किसी भी ब्राह्मण की छोटी खींचना अपमानजनक है। उन्होंने यह भी कहा था कि जिन लोगों ने यह कृत किया है उन्हें पाप लगेगा और भगवान सजा देंगे। इस बयान के अगले दिन ही उपमुख्यमंत्री ने अपने आवास पर बटुकों का सम्मान किया। उनके इस कदम को न सिर्फ सियासी नजरिए से देखा जा रहा है बल्कि खुद को ब्राह्मण नेता स्थापित करने के प्रयास के तौर पर भी आंका जा रहा है। आमतौर पर ब्राह्मण समाज के विभिन्न मुद्दों को लेकर उपमुख्यमंत्री हमेशा गंभीर रहे हैं। जहां भी ब्राह्मण समाज के हितों को लेकर किसी तरह का सवाल उठा है वह तत्काल आगे बढ़ते नजर आए हैं। यही वजह है कि प्रदेश की सियासत में बैठ रखने वाले ब्राह्मण नेता उपमुख्यमंत्री की सलाह के बिना कोई कदम नहीं उठाते हैं।।

Related Articles

Back to top button