
सत्ता और संगठन पर भी हुई बात
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की बुधवार को लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हुई मुलाकात को सियासी नजरिए से अहम माना जा रहा है। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक कई मुद्दों पर बात हुई। इस मुलाकात को प्रदेश के सामाजिक और सियासी हालातों पर बातचीत होना बताया जा रहा है। लेकिन इस मुलाकात को प्रदेश की राजनीति और आने वाले समय में होने वाले बड़े फैसलों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस मुलाकात में किसी न किसी रूप में 2027 के विधानसभा की रणनीति भी छुपी है। सूत्रों का कहना है कि इस बीच दोनों ने सत्ता और संगठन पर भी बातचीत की। पिछले कुछ दिनों से कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही चर्चा के लिहाज से भी इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है।।

