
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कई नेताओं को लगी चोट।
पुलिस ने लाठी के दम पर रोका प्रदर्शन।
लखनऊ। मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई। कांग्रेस नेता बैरिकेडिंग़ पर चढ़कर आगे बढ़ने का प्रयास किए। पुलिस ने लाठी भाजना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य कई नेताओं को चोट लग गई है।
मनरेगा बचाओ महासंग्राम का ऐलान होते ही पुलिस पार्टी नेताओं को नज़रबंद करना शुरू कर दिया था। पुलिस की सख्ती के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कांग्रेस मुख्यालय में पहुंच गए। उनके आने की सूचना मिलते ही प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, आराधना मिश्रा मोना, मनीष हिंदवी सहित अन्य नेता भी पहुंच गए। कांग्रेस नेताओं का हुजूम पार्टी कार्यालय से विधानसभा के लिए नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ा। इस बीच पूरे इलाके कोपुलिस छावनी बना दिया गया। कांग्रेस नेता विधानसभा की ओर बढ़े तो पुलिस बैरिकेडिंग पर जोरदार धक्का-मुक्की और झड़प शुरू हो गई।
बैरिकेट्स पर चढ़े प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
पुलिस रोकने का प्रयास कर रही थी कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बैरिकेड्स पर चढ़ गए। ऐसे में अन्य नेता भी बैरियर फांद कर आगे बढ़ने लगे। यह खहै पुलिस के हाथ पांव फूल गए। अतिरिक्त फोर्स मंगाई गई। फिर लाठी के दम पर भीड़ को रोका गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की साजिश नहीं चलेगी। जनता की आवाज को दबाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक प्रतिकार होगा। योगी सरकार की तानाशाही और भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ यह संघर्ष जारी रहेगा।
