उत्तर प्रदेशप्रादेशिकराजनीति

गुमराह करके वोट लिया अब जनता को दांव दिया: ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर किया करारा प्रहार

कभी जनता के साथ नहीं खड़ी हुई सपा

लखनऊ।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा वोट की खातिर जनता को गुमराह किया। चुनाव के बाद जनता को दांव दे दिया। सपा कभी भी जनता के साथ खड़ी नहीं हुई। उनके हित के लिए कोई काम नहीं किया।
वह सोमवार को विधानसभा में विपक्ष के सवालों के जवाब दे रहे थे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा।
प्रदेश में मानक के खिलाफ चल रहे 500 प्राइवेट अस्पताल की शिकायत मिली। जिसमें 178 अस्पतालों का लाइसेंस निरस्त किया। इन अस्पतालों ने अपील की। 59 अस्पतालों की न्याय प्रक्रिया के तहत सुनवाई की गई। परीक्षण किया गया। इसके बाद 59 अस्पतालों का लाइसेंस बहाल किया गया। मानकविहीन 281 अस्पतालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। 533 अस्पतालों को सीज किया गया है। 1542 अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है। 426 पैथोलॉजी सेंटर को नोटिस। 84 को लाइसेंस निरस्त किया था। अपील के बाद 33 सेंटरों का लाइसेंस बहाल किया। 57 सेंटरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 91 सेंटरों को सील किया गया है।

आशा वर्कर को मातृत्व अवकाश दिया जा रहा
डिप्टी सीएम ने कहा कि आशा वर्कर को रात में सीएचसी में रहने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मातृत्व अवकाश प्रदान किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने आशा वर्कर की छुट्टी व दवाओं का इंतजाम भी किया है।

Related Articles

Back to top button