उत्तर प्रदेशजीवनशैलीप्रादेशिक

मुंह में घाव या छाले बार बार निकले तो कराएं जांच

माहवारी के बाद भी ब्लीडिंग हो तो डॉक्टर से संपर्क करें

लखनऊ। प्रदेश में कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में करीब 10 लाख मरीज हैं। हर साल ढाई लाख मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार जांच का दायरा बढ़ा रही है। चिकित्साधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह का लक्षण हो तो तत्काल जांच कराए। पहले चरण में इलाज शुरू होने से मरीज ठीक हो जाता है।

कैंसर के प्रमुख लक्षण
मुंह कैंसर– दो से तीन सप्ताह तक मुंह में घाव या अल्सर बना रहना, मसूड़ों या गर्दन में सूजन महसूस होना, जीभ या गालों पर सफेद (ल्यूकोप्लाकिया) या लाल धब्बे, खून आना, सुन्नता महसूस होना।
स्तन कैंसर– स्तन में गांठ, बगल में दर्द रहित गांठ, स्तन में डिंपल (गड्ढा) पड़ना, पपड़ी जमना, लालिमा, निप्पल का अंदर की ओर धंसना, निप्पल से पानी या खून जैसा स्राव होना आदि। 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में जोखिम अधिक होता है।
गर्भाशय ग्रीवा कैंसर–  महिलाओं के गर्भाशय के निचले हिस्से में दर्द बना रहना,  अनियमित रक्तस्त्राव, पानीदार, खूनी, बदबूदार सफेद पानी आना, पेशाब में समस्या, पैर में सूजन आदि।
पित्ताशय कैंसर– पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द बना रहे, पीलिया (त्वचा/आंखों का पीला पड़ना), वजन घटना, उल्टी-जी मिचलाना, बुखार और खुजली आदि।

Related Articles

Back to top button