उत्तर प्रदेशप्रादेशिक

गौतम बुद्ध से जुड़े स्थलों के विषय में कोई भी उल्लेख और बजट का प्रावधान न होना दुःखद: मिश्र

समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की प्रतिक्रिया
लखनऊ। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं यश भारती अवार्ड से सम्मानित मणेन्द्र मिश्रा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में कुछ भी नहीं है।यूपी बजट 2026- 27 में निर्धारित संस्कृति और पर्यटन के अंतर्गत गौतम बुद्ध से जुड़े स्थलों के विषय में कोई भी उल्लेख और बजट का प्रावधान न होना दुःखद है। जबकि बौद्धस्थल सारनाथ,कुशीनगर, श्रावस्ती, कपिलवस्तु,संकिसा में प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं। देश और विदेशों में उत्तर प्रदेश महात्मा बुद्ध के कारण विशेष महत्व रखता है। बौद्ध धर्म और तथागत बुद्ध से जुड़े स्थलों के प्रति भाजपा सरकार के अंतिम बजट में उदासीनता है।

Related Articles

Back to top button