लखनऊ और मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव बदले
लखनऊ। दो जिलों के जिलाधिकारी सहित कई आई ए एस और पी सी एस अधिकारियों के बृहस्पतिवार शाम तबादले कर दिए गए हैं। कुल पांच आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया।
जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को बहराइच का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को समीर को जालौन का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार आकांक्षा राना नगर आयुक्त, झांसी को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को के पद पर भेजा गया है। बी. सूदन मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी को नगर आयुक्त झांसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पंकज वर्मा सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण को मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी के पद पर तैनात किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के जरिये पांच अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
सुशील सिंह सहित छह पी सी एस कार्यक्षेत्र बदला।।
प्रदेश सरकार ने देररात 6 पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव कर दिया है। भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक संस्कृति निदेशालय सुशील प्रताप सिंह को सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाया गया है। अतुल कुमार संयुक्त सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण से कुलसचिव भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक संस्कृति निदेशालय बनाए गए हैं। राजेश कुमार सिंह उप जिलाधिकारी बदायूं से अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) कानपुर नगर, संजय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गोंडा से उपनिदेशक (प्रशासन) युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, प्रमोद झा नगर मजिस्ट्रेट झांसी से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गोंडा, योगेश्वर सिंह उपजिलाधिकारी कुशीनगर से नगर मजिस्ट्रेट, झांसी बनाए गए हैं।



