उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

सांसद अफजाल अंसारी समेत पांच पर मुकदमा

लखनऊ। पूर्व सांसद मुख्तार अंसारी गैंग पर गाजीपुर जिले में 5 नए मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें सांसद अफजाल अंसारी समेत परिजनों, गैंग सहयोगियों और तत्कालीन शस्त्र लिपिकों का नाम शामिल है।

बताया जाता है कि हथियार लाइसेंस और हथियारों के भौतिक सत्यापन में कई तरह की गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। 43 लोगों के 80 से ज्यादा हथियारों का सत्यापन किया गया। कई मूल रिकॉर्ड डीएम कार्यालय से गायब मिले हैं। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।।सभी दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सभी पांच मामलों की जांच के लिए DIG वाराणसी रेंज की निगरानी में एसआईटी गठित की गई है।।

Related Articles

Back to top button