
केसरी खेड़ा वार्ड के गौरव का भव्य सम्मान
लखनऊ।।बांग्लादेश में आयोजित दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण (Gold) एवं कांस्य (Bronze) पदक जीतकर देश, प्रदेश और क्षेत्र का मान बढ़ाने वाले केसरी खेड़ा वार्ड (मेहंदी खेड़ा) के होनहार खिलाड़ी वेदांत सिंह का बुधवार को भव्य स्वागत किया गया।

नगर निगम में पार्षद दल के उपनेता केशरीखेड़ा वार्ड के पार्षद देवेंद्र सिंह यादव जीतू ने खिलाड़ी वेदांत सिंह का अपने कार्यालय में भव्य स्वागत करते हुए कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। वेदांत सिंह पर पूरे क्षेत्र को गर्व है। वार्ड स्थानीय पार्षद देवेंद्र सिंह यादव ने वेदांत को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी इस ऐतिहासिक स्वर्णिम सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। केसरी खेड़ा वार्ड के इस होनहार लाल की यह अद्भुत उपलब्धि हमारे पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है। इस दौरान क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।


