
लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से सपा के प्रमुख दावेदार हैं बंटी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नवीन धवन बंटी को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने विजयी होने का आशीर्वाद दिया है। उन्हें मध्य विधानसभा क्षेत्र में गौरक्षा के लिए तत्पर रहने और सनातन धर्म की करते हुए सर्व धर्म समभाव कायम करने का निर्देश दिया। बंटी के कहा कि वह महराज के बताए रास्ते पर निरंतर चलते रहेंगे।

लखनऊ में प्रवास कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज से मिलने सपा नेता नवीन धवन बंटी पहुंचे। उन्होंने महराज का स्वागत किया। शंकराचार्य ने उन्हें आशीर्वाद दिया। संकल्प दिलाया कि गो रक्षा के लिए निरंतर तत्पर रहेंगे। इस बीच महराज ने उनसे कर्मभूमि के बारे में पूछा। बंटी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का आदेश होगा तो मध्य विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरेंगे।। इसकी तैयारी भी कर रहे हैं और जनता का समर्थन भी मिल रहा है। इस पर महराज ने उन्हें विजयी भव कहते हुए आशीर्वाद दिया।। साथ ही निर्देश दिया कि गौरक्षा के लिए तत्पर रहना।


