उत्तर प्रदेशउत्तराखंडराजनीति

भाजपा विधायकों एवं मंत्रियों के खिलाफ हर मंडल में प्रेस कांफ्रेंस आज

कांग्रेस ने शुरू किया सरकार के खिलाफ विरोध अभियान

लखनऊ। कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध की नई रणनीति बनाई है। इसके तहत शुक्रवार को पार्टी नेता हर मंडल में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। भाजपा विधायकों और मंत्रियों की संपति की जांच कराने की मांग करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। बेटियों के साथ अन्याय हो रहा है। सरेआम लोगों की हत्या हो रही है और बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। कांग्रेस इस मनमानी का हर स्तर पर विरोध करेगी। प्रदेश के सभी जनपदों में जिला / शहर अध्यक्षों और प्रवक्ताओं द्वारा प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों की सम्पत्ति की जांच कराए जाने की मांग की जाएगी। प्रेसवार्ता में मंडल स्तर (जनपद पर) कांग्रेस पूर्व सांसद/विधायक तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के पदाधिकारियों तथा प्रवक्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत लखनऊ में सीपी राय, कानपुर मंडल में अंशु अवस्थी, फैजाबाद मंडल में पुनीत पाठक, झाँसी मंडल में बृजेन्द्र व्यास ‘डमडम महराज, बरेली मंडल में संजय कपूर
चित्रकूट मंडल में गौरव जैन, गोरखपुर मंडल में डॉ० अन्नु पासवान, वाराणसी में संजीव सिंह, अलीगढ़ मंडल में विवेक बंसल, आजमगढ़ मंडल में डॉ० अमरनाथ पासवान, आगरा मंडल में कुँवर सिंह निषाद, मेरठ मंडल में गजराज सिंह, सहारनपुर मंडल में मसूद अख्तर, इलाहबाद मंडल में फरहान, बस्ती मंडल में कमल किशोर कमांडो, मिर्जापुर मंडल में डॉ० राहुल राजभर, देवीपटन मंडल में डॉ० राजकुमार मौर्या, मुरादाबाद मंडल में डॉ० कुलभूषण त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गई है।।

Related Articles

Back to top button