उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

प्लांट में लगी आग, मधुमक्खियां हुई राख

आग लगी या लगाई गई, जांच शुरू

देहरादून। छिद्दरवाला में संदिग्ध परिस्थितियों में मधुमक्खी प्लांट में आग लगने से करीब 150 बॉक्स जलकर राख हो गए। बड़ी संख्या में मधुमक्खियां भी जलकर मर गई है। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।

घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे की है। जब छिद्दरवाला स्थित मधुमक्खी प्लांट से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दी। प्लांट स्थानीय निवासी सुनीता नेगी के खेत में लगा हुआ था। प्लांट मालिक गोविंद पाल किसी काम से सहारनपुर स्थित अपने गांव गए थे।

बाल्टियों के माध्यम से आग को बुझाने का प्रयास किया
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोविंद को दी। ग्रामीणों ने बाल्टियों के माध्यम से आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन उस पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते सारे बॉक्स जलकर राख हो गए। करीब सात बजे गोविंद मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि प्लांट के बगल में कुछ लोगों ने थर्माकोल में आग लगाई थी जिसकी लपटें प्लांट तक जा पहुंची और विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़ित के अनुसार इस घटना से उसे लाखों का नुकसान हुआ है। करीब 150 बॉक्स जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से बड़ी संख्या में मधुमक्खियां भी जलकर मर गई है

Related Articles

Back to top button