उत्तर प्रदेशउत्तराखंडराजनीति

पंडित नेहरु के बताए रास्ते पर चलकर पीड़ितों को दिलाएंगे न्याय: अजय राय

कांग्रेस ने मनाई पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि 

लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा है पंडित जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पी थे। वह ताउम्र हर दिल अजीज रहे। वह बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पं0 जवाहर लाल नेहरू  की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पंडित नेहरू विश्व में सर्वमान्य नेता के तौर पर जाने जाते थे। उन्होंने जिस प्रकार विश्व स्तरीय संस्थानों का निर्माण कराया और इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया जिससे देश ने हर क्षेत्र में तरक्की के नये आयाम को छुआ। आज हमारे देश के प्रधानमंत्री हर महत्वपूर्व संस्थानों को सिर्फ बेंचने और सिर्फ बेंचने का काम कर रहे हैं एक भी संस्थान इन्होने स्थापित नहीं किया। एक काम जरूर यह कर रहे हैं कि संस्थानों का नाम बदल रहे हैं। सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलकर खुद अपने नाम पर कर लिया। आम जनता की भावनाओं को छलकर सरदार पटेल की प्रतिमा के निर्माण कराये जाने को लेकर किसानों से हल का लोहा मांगा लेकिन चीन देश से प्रतिमा मंगवाकर स्थापित किया गया। इससे बड़ा किसानों की भावनाओं के साथ छलावा क्या होगा। उन्होने कहा कि महोबा में एक दलित छात्रा के साथ हुए दुःखद सामूहिक दुष्कर्म और अत्याचार की घटना पर पीड़ित परिजनों से मिलने जाने पर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर सरकार के इशारे पर एआई के माध्यम से उनके शब्दों को एडिट कर प्रचारित किया गया और उनके विरूद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया लेकिन हम आम जनता की आवाज उठाते रहेंगे, पीछे नहीं हटेंगे। पं0 नेहरू के बताये रास्ते पर चलकर इस जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होने इस मौके पर कांग्रेसजनों का आवाहन किया कि डरना नहीं है, सड़क पर उतरकर जनता के हितों के लिए संघर्ष करना है। इस दौरान  एच.एल. दुसाध,  सुरेन्द्र यादव, लखनऊ विश्वविद्यालय के राजनीति विभाग के प्रोफेसर रहे डॉ0 रमेश दीक्षित, पूर्व मंत्री डॉ0 सी पी राय, मो0 मोहिबुल हक आदि ने संबोधित किया। इस दौरान पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल, पूर्व सांसद ए0पी0 गौतम, पूर्व विधायक धीरेन्द्र सिंह धीरू, रिसर्च एवं डाटा एनालिसिस विभाग के चेयरमैन प्रो0 विनोद चन्द्रा, मनीष हिंदवी, चन्द्रपाल सिंह यादव, अनुसुइया शर्मा, डा0 अमित राय, अनीस अंसारी पूर्व आईएएस, पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह, ममता वर्मा, कृपाशंकर मिश्र एड0, पुष्पेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, जी0के0 दुबे, रूद्र दमन सिंह बबलू, अमित श्रीवास्तव त्यागी, संजय शर्मा, संजय सिंह, प्रदीप सिंह एडवोकेट, प्रियंका गुप्ता, अनामिका यादव, सिद्धिश्री, आस्था तिवारी, बृज मौर्या, उबैदुल्ला नासिर, बंशीधर मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button