
पोस्टमार्टम हाउस से लौटे अखिलेश यादव, बोले कानून अपना काम करे
लखनऊ। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का शव पोस्टमार्टम के बाद घर आ गया है।। इस बीच सपा और भाजपा ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
प्रतीक की मौत की सूचना के बाद उनके बेडरूम को सील कर दिया गया है। मोबाइल लैपटॉप सहित सभी उपकरण को पुलीस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देश पर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है । मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के निधन के चलते प्रदेश अध्यक्ष ने संवेदना व्यक्त करते हुए निर्देशित किया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित सभी कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया है।

