उत्तर प्रदेशउत्तराखंडराजनीति

अल्पसंख्यक समाज ने आजादी में दी कुर्बानी: पांडे

पूर्व विधायक सोहेल अख्तर अंसारी ने संभाला अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

 लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि इस देश को बनाने में अल्पसंख्यक समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है । भाजपा मोदी सरकार में अल्पसंख्यकों को जिस प्रकार से हिंदू राष्ट्र के नाम पर एजेंडा चलाकर प्रताड़ित किया जा रहा है, उसमें सिर्फ मुसलमान ही नही दूसरे जाति धर्म के लोगों को परेशान किया जा रहा है। वह रविवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सोहेल अख्तर अंसारी के कार्यभार ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब हमें तय करना है कि कैसा भारत चाहते हैं, देश की आजादी के समय हमारे सभी हिंदू और मुसलमान भाइयों ने कंधे से कंधा मिलाकर आजादी की लड़ाई लड़ी , कुर्बानियां दीं, बलिदान की बेदी पर चढ़े, लेकिन आज सत्ता में बैठी भाजपा जो आजादी के समय आजादी का विरोध कर रही थी। अल्पसंख्यक समाज अपनी ताकत पहचान ले तो प्रदेश की 403 सीटों में 143 सीटों पर जो चाह ले परिणाम वहीं होगा। अब समय आ गया है कि आप कांग्रेस को ताकत दीजिए और देश संविधान को मजबूती मिल सके।अखिल भारतीय कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष & राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि जाग जाओ । भाजपा की कायर सरकार जो विदेशी ताकतों के समाने जनता के हितों के मुद्दों पर समझौता कर रही है। दिल्ली कांग्रेस प्रभारी & विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि हमें जनता के पास जाकर बताना है कि इस मुल्क को राहुल गांधी की जरूरत है। समारोह को  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अस्वस्थ होने के नाते अस्पताल से ही वर्चुअल  संबोधित किया। 
इस दौरान बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल नेता शकील अहमद, सांसद तनुज पुनिया, मनीष हिंदवी, सचिन रावत आदि मौजूद रहे। 


Related Articles

Back to top button