उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए 10 मई तक भरे जाएंगे फार्म 

आठ से 11 मई तक होगा गलती सुधार 
लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक)-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अभ्यर्थियों के हित में बढ़ा दी गई है। पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 थी, जिसे अभ्यर्थियों एवं विभिन्न संस्थाओं की मांग पर विस्तार देते हुए अब 10 मई 2026 कर दिया गया है।
परिषद के सचिव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार की पूर्व निर्धारित तिथियों में भी संशोधन किया गया है। अब अभ्यर्थी 08 मई 2026 से 11 मई 2026 तक अपने आवेदन पत्रों में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। परिषद ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे विस्तारित अवधि का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन सुनिश्चित करें।
उल्लेखनीय है कि पॉलीटेक्निक की कुल 2,71,093 सीटों के सापेक्ष अब तक लगभग 3.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया जा चुका है, जो इस परीक्षा के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट JEECUP Admissions Portal पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अथवा दूरभाष संख्या 0522-2630106, 2630695, 2630667, 2636589 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button