चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में जाने से राज्यसभा और पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। पार्टी के 10 में से 7 सांसदों के पाला बदलने से सदन में आप की स्थिति कमजोर हो गई है और नंबर गेम पूरी तरह बदल गया है।
आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों की बगावत पर ख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर तंज कसा है। एक्स पर उन्होंने पंजाबी में लिखा-अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया – ये 7 चीजें मिलकर सब्जी का स्वाद बेहतरीन बनाते हैं, लेकिन अपने आप में ये “सब्जी” नहीं बन सकते। पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रितपाल बलियावाल ने सीएम मान के तंज पर पलटवार करते हुए कहा-मान साब, बिल्कुल सही! अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया, ये चीजें सब्जियों को स्वादिष्ट बनाती हैं लेकिन अब ये सारे मसाले आपकी रसोई से गायब हो गए हैं।

