विदेश – Divy Vichar | दिव्य विचार

नेपाल में बाढ़ से तबाही, गायब हुए 100 से ज्यादा भारतीय
25 चीनी नागरिक भी गायब,  नेपाल बाढ़ में मृतकों का आंकड़ा 177 हुआ

राहत एवं बचाव कार्य जारी, कई देशों ने मदद के लिए बढ़ाए हाथ

लखनऊ।  नेपाल में बाढ़ के बाद राहत अभियान तेज हो गया है।  गुरुवार  को काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 40 से ज्यादा निजी हेलिकॉप्टरों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए उड़ान भरी। इनमें रासुवा समेत कई प्रभावित क्षेत्र शामिल हैं। अब तक 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।  800 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। भारत के 100 से ज्यादा लोग गायब है, जबकि चीन के 25 नागरिक भी गायब हो गए हैं। नेपाल में आई आपदा से निपटने के लिए भारत सहित कई देश ने हाथ बढ़ाया है।

बाढ़ पीड़ितों से नेपाल सेना इन उड़ानों का समन्वय कर रही है। राहत सामग्री को संग्रह केंद्र से निजी हेलिकॉप्टरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सेना की 14वीं बटालियन संभाल रही है। गृह मंत्रालय भी राहत और बचाव के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद कुछ हेलिकॉप्टरों को इस्तेमाल करने की तैयारी में है। नेपाल सेना के हेलिकॉप्टर लगातार प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों को निकालने और राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रहे हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार, गुरुवार को 93 और शव बरामद किए गए। सुरक्षाकर्मी और स्थानीय लोग मलबा हटाकर बंद सड़कों को फिर से खोलने में जुटे हैं। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने कहा है कि भीषण बाढ़ ने कुछ ही घंटों में कई कस्बों और बस्तियों को तबाह कर दिया। उन्होंने इसे हाल के समय में देश की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में से एक बताया। उन्होंने भारत और अन्य देशों से मिली मदद के लिए आभार जताया और कहा कि तत्काल राहत के साथ लंबे समय तक पुनर्निर्माण की भी जरूरत होगी। पोखरा, काठमांडू, चितवन, लुंबिनी और एवरेस्ट क्षेत्र में पर्यटन जारी है। नेपाल की भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक 177 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस आपदा में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

यहां – यहां मिले शव

ये शव भोटेकोशी और त्रिशूली नदी प्रणालियों के किनारे बसे कई जिलों से बरामद किए गए, जिनमें रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, चितवन, गोरखा, तनहुं, नवलपरासी (पूर्व) और नवलपरासी (पश्चिम) शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर शव नेपाल के दक्षिणी मैदानी इलाके चितवन से बरामद किए गए। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने कहा कि नेपाली सेना ने गुरुवार सुबह बचाव अभियान चलाया और बाढ़ से सबसे बुरी तरह प्रभावित इलाकों में से एक, टिमुरे से 95 नेपाली नागरिकों और 21 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएमए) के अनुसार, गुरुवार सुबह 11 बजे तक 826 लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा था। इनमें से 579 पर्यटक थे।

भारत -जापान की युवा पीढ़ी का मिलन, ‘ए डायलॉग विद द फ्यूचर’ में गूंजा दोस्ती और भविष्य का संदेश
सीएम योगी ने जापानी विद्यार्थियों का किया आत्मीय स्वागत, बोले, यह केवल छात्रों का नहीं, दो संस्कृतियों और दो परंपराओं का मिलन है

लखनऊ। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसमें कूटनीति की औपचारिकता की जगह बच्चों की मुस्कान थी, भाषाओं की दूरी की जगह संवाद था और दो देशों की संस्कृति के बीच दोस्ती का एक सहज सेतु बनता दिखाई दे रहा था। उत्तर प्रदेश-जापान निवेश बैठक के क्रम में आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘ए डायलॉग विद द फ्यूचर’ में जापान के यामानाशी प्रान्त से आए 13 विद्यार्थियों और उनके फैकल्टी सदस्यों ने लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यामानाशी प्रान्त के गवर्नर कोटारो नागासाकी की मौजूदगी में हुआ यह संवाद आने वाले भारत-जापान संबंधों की उस तस्वीर को सामने ला रहा था, जिसकी नींव आज की युवा पीढ़ी के मन में रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने जापान के यामानाशी से आए विद्यार्थियों और उनके फैकल्टी सदस्यों तथा लखनऊ के युवा साथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए जापानी अभिवादन ‘ओहायो गोजाइमासु’ से अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है और 25 करोड़ से अधिक आबादी वाला उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यह प्रदेश भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र है और इसे ‘हार्टलैंड ऑफ इंडिया’ के रूप में भी देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस अवध क्षेत्र में आज यह संवाद हो रहा है, उसी क्षेत्र में अयोध्या स्थित है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि है। जापानी विद्यार्थियों ने आगरा में ताजमहल देखा, मथुरा, जो भगवान् श्री कृष्ण की जन्मभूमि है, पास में ही है और अब वाराणसी तथा सारनाथ जाने का अवसर उन्हें मिलेगा। सारनाथ वह पावन स्थल है, जहां भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना प्रथम उपदेश दिया था। वाराणसी दुनिया की प्राचीनतम नगरियों में से एक है। इस तरह जापान से आए इन विद्यार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश की यात्रा भारत की आध्यात्मिकता, संस्कृति और सभ्यतागत विरासत को करीब से जानने का अवसर भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल विद्यार्थियों का मिलन नहीं है। यह दो संस्कृतियों, दो परंपराओं और दो देशों की युवा पीढ़ियों का मिलन है। अगले वर्ष भारत और जापान के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और ऐसे समय में दोनों देशों के ये विद्यार्थी भविष्य के राजदूत के रूप में इस संबंध को नई ऊंचाई देने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर भारत की सबसे बड़ी युवा कार्यशक्ति वाले उत्तर प्रदेश के बच्चे हैं और दूसरी ओर तकनीक, परंपरा और प्रतिबद्धता के लिए पहचाने जाने वाले जापान के बच्चे। एक बच्चा लखनऊ के किसी गांव से आया है और दूसरा जापान के किसी गांव से। एक हिंदी बोलता है, दूसरा जापानी, लेकिन दोनों के बीच सबसे बड़ी समानता यह है कि दोनों अपने भविष्य की कहानी लिख रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान से आए विद्यार्थियों के लिए भारत की विविधता में एकता, वसुधैव कुटुम्बकम्, भारतीय भाषाओं, दर्शन, पर्व और त्योहारों तथा उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझने का यह अवसर है। उन्होंने कहा कि जापान की नई पीढ़ी भारत को केवल एक बाजार के रूप में नहीं, बल्कि एक साझा सभ्यतागत मित्र के रूप में जाने, यह इस संवाद की बड़ी उपलब्धि होगी। वहीं भारतीय विद्यार्थियों के लिए जापान की कार्य संस्कृति, जीवन दर्शन, अनुशासन, ‘इकीगाई’, टीमवर्क, पारस्परिक सम्मान, स्वच्छता, समयबद्धता, पारंपरिक कलाओं और उत्सवों को समझने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आदान-प्रदान कार्यक्रम की सबसे बड़ी ताकत ही यही है कि दोनों देश एक-दूसरे से सीखें और अपनी श्रेष्ठ बातों को साझा करें।

संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने जापान के सामाजिक सामंजस्य के दर्शन और भारत के ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की वैचारिकी के बीच की सुंदर समानता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति मानती है कि पूरी दुनिया एक परिवार है। ‘अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्। उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्।’ उन्होंने कहा कि यह अपना है और यह पराया है, ऐसी सोच संकुचित मन वाले लोगों की होती है, उदार चरित्र वाले लोगों के लिए पूरी दुनिया ही एक परिवार है। इसी भावना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प में भी देखा जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान की स्ट्रेंथ सेल्फ डिसिप्लिन, प्रिसिजन, क्वालिटी, टीम वर्क और इनोवेशन में है, जबकि भारत की शक्ति युवा शक्ति, प्रतिभा, विविधता, सृजनात्मकता और सबको साथ लेकर चलने की भावना में है। जब जापान की शक्ति और भारत की शक्ति साथ आएंगी, तो इसका लाभ केवल दोनों देशों के बच्चों को नहीं मिलेगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर नई संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आज वे विद्यार्थी हैं, लेकिन आने वाले वर्षों में इन्हीं में से वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ, कलाकार, खेल चैंपियन, नीतिनिर्माता और वैश्विक नेतृत्वकर्ता निकलेंगे।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि वे एक-दूसरे की भाषा सीखने के साथ एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का भी प्रयास करें। एक-दूसरे की संस्कृति, मूल्यों और जीवन दृष्टि का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि सबसे मजबूत रिश्ते कक्षाओं, परिसरों, प्रयोगशालाओं और युवा मस्तिष्कों के बीच बनते हैं। आज के यही बच्चे कल भारत-जापान साझेदारी के सबसे प्रभावशाली राजदूत होंगे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन का समापन जापानी भाषा में ‘अरिगातो गोजाइमासु’ कहकर किया।

यामानाशी प्रान्त के गवर्नर कोटारो नागासाकी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दोनों देशों के विद्यार्थियों को संवाद का यह अवसर दिया। उन्होंने लखनऊ के विद्यार्थियों का भी विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने जापानी बच्चों का आत्मीय स्वागत किया। गवर्नर ने कहा कि दोनों देशों को और बेहतर ढंग से जोड़ने के लिए पहले यह समझना जरूरी है कि हमारे बीच क्या समानताएं हैं और क्या भिन्नताएं। उन्होंने भारत के ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ और यामानाशी की उस सोच का उल्लेख किया, जिसमें एक-दूसरे के लोगों को समृद्ध बनाने के साथ अपनी समृद्धि को भी सुनिश्चित करने की भावना है।
गवर्नर कोटारो नागासाकी ने कहा कि यह मुलाकात केवल एक दिन का कार्यक्रम बनकर नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जापानी और भारतीय मित्रों के साथ इस दोस्ती को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दोनों देश साथ मिलकर समृद्ध हों और युवा पीढ़ी इस रिश्ते को और मजबूत बनाए, यही इस संवाद की सबसे बड़ी अपेक्षा है।

मुख्यमंत्री और जापानी गवर्नर के संबोधन के बाद संवाद और भी आत्मीय हो गया। जापानी विद्यार्थियों ने मिलकर जापानी भाषा में गीत प्रस्तुत किया। उनकी सामूहिक प्रस्तुति के दौरान मुख्यमंत्री आवास का वातावरण तालियों से गूंज उठा। इसके जवाब में भारत की ओर से ईशान ने भगवान श्रीराम को समर्पित ‘कौशल्या दशरथ के नंदन’ गीत प्रस्तुत किया। जापानी भाषा का मधुर गीत और रामभक्ति से सराबोर भारतीय गीत, दो अलग भाषाओं में प्रस्तुत इन दोनों गीतों ने एक ही भाव को सामने रखा, संस्कृतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन संगीत और भावनाएं दिलों को जोड़ती हैं।

लखनऊ की छात्रा अक्षरा पांडेय ने जापानी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी यहां आए, यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि जापानी विद्यार्थियों को ताजमहल पसंद आया, यह उनके लिए भी सुखद है। उन्होंने अपने बचपन की याद साझा करते हुए कहा कि भारत के बच्चे डोरेमोन देखते हुए बड़े हुए हैं। भारत की संस्कृति में अतिथि को भगवान का स्वरूप माना जाता है, इसलिए जापान से आए सभी विद्यार्थी यहां केवल अतिथि नहीं, अपने हैं और उनका पूरा सम्मान है। उन्होंने जापानी भाषा में ‘अरिगातो’ कहकर उनका स्वागत किया।

जापानी विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव खुलकर साझा किए। जापानी छात्र कजामा ने कहा, “भारत आना मेरे लिए बहुत खास अनुभव है, क्योंकि मैं पहली बार अपने देश से बाहर निकला हूं। यहां आकर जिस तरह लोगों ने हमसे मित्रवत व्यवहार किया, वह मेरे दिल को छू गया। भारत की सड़कों पर इतनी सारी मोटरसाइकिल और गाड़ियां देखना मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव था। टोक्यो में ऐसा अनुभव कम मिलता है। मुझे ताजमहल देखने का अवसर मिला। उसके सुंदर संगमरमर और भव्यता ने मुझे बहुत प्रभावित किया। हम सभी हाईस्कूल के विद्यार्थी हैं और मैं चाहता हूं कि हम भारत और जापान के बीच मैत्री और समझ का सेतु बनें। आज यहां जो अनुभव मिला है, उसे मैं हमेशा याद रखूंगा।”

जापानी छात्रा मियागी मोतो ने कहा, “इतने लोगों के सामने अपने विचार साझा करने का अवसर मेरे लिए बहुत विशेष है। मैं पहले भी कई देशों के विद्यार्थियों के साथ ऐसे संवाद कार्यक्रमों का हिस्सा रही हूं, लेकिन भारत का अनुभव अपने आप में अलग है। मैं यामानाशी में रहती हूं और मेरा मानना है कि अलग-अलग संस्कृतियों को समझना और एक-दूसरे की संस्कृति का सम्मान करना बहुत जरूरी है। भारत आकर ताजमहल देखना मेरे लिए अद्भुत अनुभव रहा। मैंने पहली बार बिंदी लगाई और मुझे यह बहुत अच्छा लगा। हमारे साथ 13 अन्य विद्यार्थी भी आए हैं और हम सभी इस यात्रा से मिली यादों और अनुभवों को अपने भविष्य का हिस्सा बनाना चाहते हैं। मैं भारत और जापान की मित्रता को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए बहुत उत्सुक हूं।”

इसी क्रम में एक अन्य जापानी छात्रा ने कहा कि हम शांति और मैत्री की प्रार्थना करते हैं। जापानी विद्यार्थियों ने अपनी भावनाओं को ओरिगेमी की कला में भी पिरोया था। उन्होंने कागज से बनाए गए सुंदर ओरिगेमी के माध्यम से शांति और मित्रता का संदेश मुख्यमंत्री को भेंट किया। बच्चों के हाथों से बना यह छोटा सा उपहार अपने भीतर एक बड़ी भावना समेटे था, दो देशों की नई पीढ़ियों के बीच शांति, मित्रता और साथ आगे बढ़ने की कामना।

संवाद के आत्मीय माहौल के बीच मुख्यमंत्री ने जापानी विद्यार्थियों और लखनऊ के बच्चों के साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री के साथ तस्वीर लेने को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। यह सहज क्षण कार्यक्रम की औपचारिकता से अलग एक ऐसी याद बन गया, जिसे भारतीय और जापानी विद्यार्थी लंबे समय तक अपने साथ संजोकर रखेंगे।

मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को हुआ यह कार्यक्रम अंततः निवेश और आर्थिक साझेदारी से कहीं आगे निकलकर मानवीय रिश्तों का उत्सव बन गया। यहां 13 जापानी विद्यार्थी उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों से मिले, अपनी भाषा में गीत सुनाया, ओरिगेमी के माध्यम से शांति और मित्रता का संदेश दिया और भारत के अनुभव अपने साथ लेकर लौटने की तैयारी की। वहीं भारतीय विद्यार्थियों ने जापानी संस्कृति को करीब से जाना और अपनी संस्कृति की झलक उन्हें दिखाई। एक तरफ यामानाशी के बच्चे थे, दूसरी तरफ लखनऊ के बच्चे। भाषाएं अलग थीं, संस्कृतियां अलग थीं, लेकिन भविष्य का सपना एक था। यही ‘ए डायलॉग विद द फ्यूचर’ की सबसे बड़ी तस्वीर रही, आज की दोस्ती से कल की मजबूत भारत-जापान साझेदारी की नींव।

वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभान यादव को सच्चिदानंद वात्स्यायन अज्ञेय रंगभारती सम्मान
जौनपुर निवासी चंद्रभान यादव को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में मिला सम्मान
लखनऊ। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर लखनऊ में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभान यादव को सच्चिदानंद वात्स्यायन अज्ञेय रंगभारती सम्मान से अभिनंदित किया गया। यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। जौनपुर के नदियापारा गांव निवासी चंद्रभान यादव को इससे पहले लाडली मीडिया अवार्ड सहित कई अवार्ड और ‌चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में कई फेलोशिप मिल चुकी है।

हिंदी पत्रकारिता की 200वीं वर्षगांठ पर अखिल भारतीय हिंदी पत्रकार संघ व रंगभारती की ओर से उप्र हिंदी संस्थान के निराला सभागार में सम्मान समारोह में दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। इस दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति डॉ. शेखर कुमार यादव, पूर्व मुख्य सचिव डीएस मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभान यादव सहित अन्य विभूतियों को सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विभूतियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न प्रदान दिए। संस्था के अध्यक्ष श्याम कुमार ने बताया कि पंडित युगल किशोर शुक्ल ने 30 मई, 1826 को कोलकाता में प्रथम हिंदी समाचारपत्र ‘उदंत मार्तण्ड’ का प्रकाशन किया था। उसकी स्मृति में वर्ष 1975 से ‘अखिल भारतीय हिंदी पत्रकार संघ’ एवं ‘रंगभारती’ संस्थाओं की ओर से संयुक्त रूप से प्रतिवर्ष ‘हिंदी पत्रकारिता दिवस’ का आयोजन किया जाता है।

वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभान यादव के बारे में जानें
जौनपुर जिले के नदियापारा गांव निवासी चंद्रभान यादव करीब 26 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत ग्रामीण पत्रकारिता से की। वह उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में रहने के बाद कुछ वक्त राजस्थान रहे। वहां के पाली, जोधपुर और जयपुर में कार्य किया। वह दैनिक भास्कर और राजस्थान पत्रिका जैसे समाचार पत्रों में अलग- अलग भूमिका में काम करने के बाद वर्ष 2012 में फिर उत्तर प्रदेश के कानपुर लौटे। यहां अमर उजाला में प्रादेशिक प्रभारी की भूमिका निभाई। इन दिनों अमर उजाला के स्टेट ब्यूरो में विशेष संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में हुई भर्ती में भ्रष्टाचार को उजागर किया। एक्सरे टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन और डार्क रूम सहायकों की भर्ती में एक नियुक्ति पत्र पर चार से पांच लोगों क कार्यभार ग्रहण कराने के मामले का खुलासा किया। सरकार हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज होते ही मनमानी करने वाले नौकरी छोड़ कर भाग गए। इसी तरह बुंदेलखंड में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में हुए भ्रष्टाचार को भी उजागर किया। बुंदेलखंड में बीमा कंपनियों, कृषि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से नदी, रेल लाइन, तालाब, बंजर और सरकारी जमीन पर तमाम लोगों ने बीमा कराकर क्लेम ले लिया। यहां तक की झांसी सांसद अनुराग शर्मा की जमीन पर भी दूसरे
लोगों ने बीमा क्लेम ले लिया है। खबर लिखने के बाद जांच शुरू हुई और रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही करीब 180 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गलत बीमा लेने वालों से वसूली की कार्रवाई चल रही है।

कई अवार्ड हासिल कर चुके हैं चंद्रभान यादव
वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभान यादव के नाम कई अवार्ड हैं। उन्होंने विभिन्न जिलों में कार्य करते हुए कृषि, महिलाओं के विकास से जुड़े मुद्दों, स्वास्थ्य पर विशेष रिपोर्टिंग, बुंदेलखंड में सूखे, फसल बीमा योजना में बेईमानी, बदलाव पर ग्राउंड रिपोर्टिंग की। महिलाओं के जीवन संघर्ष आदि विषयों पर निरंतर विशेष रिपोर्ट‌िंग कर रहे हैं। चंद्रभान यादव को रीच फाउंडेशन की ओर से वर्ष 2019 में रीच मीडिया टीबी फेलोशिप, वर्ष 2020 में कार्डियोवस्कुलर डिजीज फेलोशिप, वर्ष 2023 में मधुमेह पर फेलोशिप मिल चुकी है। इसी तरह लाडली मीडिया एंड एडवरटाइजिंग अवार्ड फॉर जेंडर सेंसिटिविटी 2023 और 2025 में हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा महर्षि यूनिवर्सिटी की ओर से महर्ष‌ि महेश योगी एक्सीलेंस जर्नलिज्म अवार्ड 2025, अयोध्या प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से मीडिया अवार्ड विधान सभा अध्यक्ष द्वारा हासिल कर चुके हैं। श्री वासुदेव फाउंडेशन की ओर से वर्ष 2020 में बाल स्वास्थ्य रिपोर्टिंग मीडिया अवार्ड, कल्चरल सोसायटी लखनऊ की ओर से कोरोना वारियर्स अवार्ड, राष्ट्रीय समाजसेवी परिषद व इंडिया मेडिकोज आर्गनाइजेशन से कोरोना वारियर्स अवार्ड भी हासिल कर चुके हैं।

दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में ईंधन घटा, फ्लाइट लखनऊ डाइवर्ट
खराब मौसम से  रायपुर, बंगलूरू, राजकोट, हैदराबाद आदि की उड़ानें लखनऊ हुईं डाइवर्ट
लखनऊ। दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान की खराब मौसम के चलते लैंडिंग नहीं हो सकी। लेकिन बीच रास्ते ईंधन तेजी से घटने पर विमान को लखनऊ डाइवर्ट कर दिया गया। इतना ही नहीं खराब मौसम से 6 उड़ानें लखनऊ डाइवर्ट कर दी गई।

मामला इंडिगो एयरलाइंस की है। विमान संख्या 6ई 329 दिल्ली से शाम छह बजे चलकर मुंबई रात 8:10 बजे पहुंचती है। बृहस्पतिवार को विमान ने दिल्ली से उड़ान भरी, लेकिन मुंबई में खराब मौसम से लैंडिंग नहीं हो सकी। इसी बीच विमान में ईंधन भी कम हो गया। पायलट ने और ट्रैफिक कंट्रोलर को जानकारी दी, जिसके बाद विमान को लखनऊ डाइवर्ट करने को कहा गया। चूंकि विमान में दिल्ली से मुंबई के लिए ही ईंधन था, ऐसे में मुंबई से लखनऊ आने तक ईंधन खत्म होने लगा। पायलट ने रात करीब नौ बजे विमान को सकुशल लखनऊ में लैंड करवाया, जहां ईंधन भरवाने के बाद विमान को मुंबई वापस रवाना कर दिया गया।

खराब मौसम से डाइवर्ट हुए ये विमान
बृहस्पतिवार को खराब मौसम के चलते कुल छह विमान लखनऊ डायवर्ट हुए। इसके अलावा एक विमान में मेडिकल इमरजेंसी हुई थी। दिल्ली से शाम 7:10 बजे उड़ान भरकर रात 9 बजे रायपुर पहुंचने वाली इंडिगो की 6ई 5138, एयर इंडिया की बंगलूरू से दिल्ली जाने वाली उड़ान रात नौ बजे लखनऊ डाइवर्ट होकर पहुंची। ऐसे की हैदराबाद से दिल्ली जाने वाली अकासा एयर की क्यूपी 1407, इंडिगो की 6ई 6984 राजकोट से दिल्ली जाने वाली, एयर इंडिया की मुंबई से दिल्ली जाने वाली एआई 2910 दिल्ली में खराब मौसम से लखनऊ डाइवर्ट हुईं। लखनऊ एयरपोर्ट पर हाल ही में ईस्ट एप्रन बनाया गया है। बृहस्पतिवार को जब एक के बाद एक डाइवर्ट किए गए विमानों की लखनऊ में लैंडिंग हुई तो ईस्ट एप्रन काम आया। विमानों की पार्किंग में मुश्किलें पेश नहीं आईं।

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के चार स्लीपर सेल सहारनपुर से गिरफ्तार
पाकिस्तानी आतंकियों से जुड़े नेटवर्क होने का अंदेशा, कई जगह रेकी करने का आरोप।

लखनऊ। यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल से जुड़े चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये सभी पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के लिए काम करते हैं।

गिरफ्तार किया गया सहारनपुर निवासी महकाब व शाहरुख, मुजफ्फरनगर निवासी गगनदीप उर्फ गुरी सिंह और हरिद्वार निवासी मुशर्रफ को मंगलवार को सहारनपुर से दबोचा गया।।चारों पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे और उसके इशारे पर संवेदनशील जगहों की रेकी करने के साथ देशविरोधी गतिविधियों के लिए युवाओं को शामिल कर रहे थे।
एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि इस माड्यूल के बारे में एटीएस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से जांच की थी जिसमें चारों की संलिप्तता पाकिस्तानी गैंगस्टर्स के अलावा आईएसआई के हैंडलर्स के साथ होने के प्रमाण मिले थे। चारों सोशल मीडिया एवं वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे। उनके इशारे पर संवेदनशील स्थलों की रेकी करने के साथ युवाओं को आतंकी गतिविधियों की साजिश में शामिल होने के लिए जोड़ रहे थे। इसके पुख्ता सुबूत मिलने पर चारों को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है। उन्हें रिमांड पर लेकर आईएसआई के मंसूबों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

पश्चिमी यूपी में शहजार बना रहा पैठ

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी आईएसआई के इशारे पर पश्चिमी यूपी के युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए लगातार बरगला रहा है। इससे पहले भी शहजाद के संपर्क में रहने वाले आधा दर्जन से अधिक युवाओं को पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड से गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी को सामरिक महत्व की जगहों, महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों, हिंदूवादी नेताओं को निशाना बनाने का टास्क सौंपा जाता है। बदले में लाखों रुपये और हथियार मुहैया कराए जाते हैं।

इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, बुखार आने पर जांच अनिवार्य
विदेश से आने वाले  की होगी 21 दिन तक निगरानी

दिल्ली। भारत सरकार ने इबोला वायरस से प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया है। बुखार या अन्य लक्षण दिखने पर यात्रियों को एयरपोर्ट हेल्थ डेस्क पर तुरंत सूचना देनी होगी।  यात्रियों को भारत आने के 21 दिनों तक अपनी सेहत की निगरानी करने की सलाह दी गई है।

भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने इबोला वायरस को लेकर एक जरूरी स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। यह सलाह उन यात्रियों के लिए है जो इबोला प्रभावित देशों से आ रहे हैं या वहां से होकर भारत पहुंचे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान को ‘हाई-रिस्क’ यानी उच्च जोखिम वाले देशों की श्रेणी में रखा है। इन देशों से आने वाले यात्रियों को अपनी सेहत पर कड़ी नजर रखनी होगी। दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने इस संबंध में जानकारी लगा दी है।

क्या हैं वायरस के लक्षण?
यात्रियों को बुखार, कमजोरी, थकान, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षणों पर ध्यान देना होगा। इसके अलावा उल्टी, दस्त, गले में खराश और रक्तस्राव भी इबोला के लक्षण हो सकते हैं। अगर किसी यात्री में ये लक्षण दिखते हैं, तो उसे तुरंत एयरपोर्ट अधिकारियों को बताना चाहिए। अगर कोई यात्री किसी संदिग्ध या पुष्टी मरीज के सीधे संपर्क में आया है, तो वे हवाई अड्डे के स्वास्थ्य अधिकारियों को तुरंत सूचित करें और आगमन के 21 दिनों के भीतर चिकित्सा सहायता प्राप्त करें।

पश्चिम बंगाल में भाजपा का सीएम 9 मई को लेगा शपथ
पहली बार बनेगी भाजपा की सरकार, कई नाम पर चर्चा, अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब सभी की निगाहें राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे और शपथ ग्रहण की तारीख पर टिक गई हैं। इसी सवाल का जवाब देते हुए राज्य भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बड़ा अपडेट दिया है, उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रवासी मजदूरों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कई मुश्किलों के बावजूद अपने पैसे खर्च करके वोट डालने के लिए यात्रा की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को वह सलाम करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया के कई हिस्सों जैसे टोरंटो, डलास, सिलिकॉन वैली, कोपेनहेगन, जर्मनी और यूके से भी लोग वोट देने आए। आगे उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ सरकार या मुख्यमंत्री बदलना नहीं है, बल्कि पूरे राजनीतिक माहौल को बदलना है, जो उनके मुताबिक सामाजिक रूप से दबाव वाला बन गया है। वे समाज में फिर से विविधता और संतुलन लाना चाहते हैं। उन्होंने ‘डबल इंजन सरकार’ की बात करते हुए कहा कि पार्टी के घोषणापत्र को केंद्र और राज्य दोनों स्तर पर मिलकर तैयार किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की भी भागीदारी रही। उन्होंने भरोसा जताया कि जो वादे किए गए हैं, उन्हें जरूर पूरा किया जाएगा।

बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग के बाद 4 मई को मतों की गणना हुई। जिसमें सत्ता धारी दल तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। आंकड़ों की बात करें तो टीएमसी को मात्र 80 सीटें मिली हैं, जबकि पिछले चुनाव में पार्टी ने अकेले 215 सीटों हासिल की थी। जबकि भाजपा जिसे पिछले चुनाव में मात्र 77 सीटें मिली थी, उसने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 206 सीटों पर कब्जा जमाया है।पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को 142 सीटें पर वोट डाले गए थे। दोनों चरणों में राज्य में जमकर वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 93.19 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी, वहीं दूसरे चरण में भी 92.67 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसी के साथ बंगाल में वोटिंग का कुल औसत 92.93 फीसदी से ज्यादा पहुंच गया, जो कि देश में किसी राज्य में मतदान का नया रिकॉर्ड है।

तीन अंतरराष्ट्रीय विमानें लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट
काठमांडू में मौसम बिगड़ा, बैंकॉक, शारजाह और हांगकांग से आने वाली उड़ानें देर रात लखनऊ उतरीं

लखनऊ। काठमांडू में मौसम खराब होने के कारण तीन अंतरराष्ट्रीय विमानों को लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया। बैंकॉक, शारजाह और हांगकांग से आने वाली उड़ानें देर रात लखनऊ उतरीं। मौसम सामान्य होने के बाद सभी विमानों को दोबारा काठमांडू रवाना कर दिया गया। यात्रियों को अस्थायी असुविधा हुई।

इसके चलते 3 विमानों को डायवर्ट कर  लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। बाद में मौसम सही होने पर उन्हें पुनः काठमांडू के लिए रवाना कर दिया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार रात बैंकॉक से रात 11 बजे काठमांडू पहुंची थाई एयरवेज इंटरनेशनल की फ्लाइट संख्या टीजी-309 काठमांडू एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी।

एयरपोर्ट पर आसमान में चक्कर लगाने के बाद उसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। इस विमान में 134 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे। वहीं शारजाह से रात 10:40 बजे काठमांडू पहुंचने वाली एयर अरेबिया की फ्लाइट संख्या जी-9530 को काठमांडू एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली। जिससे वह काठमांडू एयरपोर्ट से पहले ही रास्ते में कई चक्कर लगाती रही।

बाद में इसे भी लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। इस विमान में 173 यात्री एवं क्रू मेंबर मौजूद थे। इसके अलावा हांगकांग से रात 9:45 बजे काठमांडू पहुंची कैथे पेसिफिक फ्लाइट संख्या सीएक्स-603 काठमांडू एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। बल्कि उसे भी लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।

इस विमान में 311 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे। तीनों विमान रात करीब 10 बजे से 11:30 बजे के बीच लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी यात्रियों की आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

बाद में नेपाल में मौसम की स्थिति सामान्य होने पर सभी विमानों को पुनः काठमांडू के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान यात्रियों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण बिल
विपक्ष की एकजुटता का दिखा असर

नई दिल्ली। लोकसभा में महिला बिल पर 21 घंटे की चर्चा के बाद वोटिंग हुई। उपस्थित 528 सांसदों ने वोट डाले। पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े। बिल पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी। 528 का दो तिहाई 352 होता है। इस तरह बिल 54 वोट से गिर गया।

महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान का 131वां संशोधन बिल सरकार लोकसभा में पास नहीं करा पाई। इसमें संसद की 543 सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान था। अब आगे केंद्र सरकार सरकार बिल में कुछ बदलाव कर सकती है। जैसे- दक्षिणी राज्यों की सीटें बढ़ाने का प्रावधान। यानी 2011 की बजाय 2027 की जनगणना का आधार बनाएगी। नए सिरे से बिल पेश कर सकती है। विपक्ष के सुझाव लेकर सहमति बना सकती है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने से जुड़ा ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण विधेयक था। इसी पर यह नतीजा आया है। विपक्ष ने इसमें साथ नहीं दिया। बहुत खेद की बात है। आपने एक ऐतिहासिक मौका गंवा दिया। महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने का हमारा अभियान जारी रहेगा और हम उन्हें अधिकार दिलाकर ही रहेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले 12 वर्षों में यह पहली बार है जब मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया कोई संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो सका।

लंबी बहस के बाद फैसला
इस विधेयक पर सदन में करीब 21 घंटे तक विस्तृत चर्चा चली, जिसमें कुल 130 सांसदों ने भाग लिया। इनमें 56 महिला सांसद भी शामिल रहीं, जिन्होंने अपने-अपने पक्ष रखे। चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया और स्पष्ट किया कि जो लोग परिसीमन का विरोध कर रहे हैं, वे वास्तव में एससी-एसटी (SC-ST) समुदाय की सीटें बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही, धर्म के आधार पर आरक्षण की संभावना को सिरे से खारिज करते हुए शाह ने दक्षिणी और छोटे राज्यों को परिसीमन के बाद भी उनके उचित प्रतिनिधित्व का पूर्ण आश्वासन दिया है। वोटिंग से ठीक पहले गृह मंत्री के इस कड़े रुख ने इस विधेयक के ऐतिहासिक महत्व और राजनीतिक सरगर्मी को और बढ़ा दिया है।

चुनाव की व्यवस्था बदलने की कोशिश – राहुल गांधी

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक गिरने के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह केवल महिला आरक्षण का मुद्दा नहीं था, बल्कि चुनावी व्यवस्था में बदलाव की कोशिश थी। उनके मुताबिक, यह संविधान की मूल भावना पर हमला था, जिसे विपक्ष ने मिलकर रोक दिया।

बिल में क्या था प्रस्ताव?
संविधान संशोधन विधेयक के तहत 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन के बाद लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर अधिकतम 850 तक करने का प्रस्ताव था। साथ ही 2029 के आम चुनावों से पहले महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की योजना शामिल थी। इसके अलावा, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में भी महिलाओं के लिए सीटें बढ़ाने का प्रावधान रखा गया था, ताकि आरक्षण को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके।।

दुबई एयरपोर्ट के पास हमले की कोशिश
नई दिल्ली.  एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (डीएक्सबी) के पास दो ड्रोन गिराए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक भारतीय नागरिक सहित कुल चार लोग घायल हो गए। दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट के आसपास उड़ रहे दो ड्रोन को मार गिराया। इसके बाद ये ड्रोन एयरपोर्ट के पास गिर गए, जिससे आसपास मौजूद लोगों को चोटें आईं।

अधिकारियों के अनुसार इस घटना में दो घाना के नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक भारतीय नागरिक को मध्यम स्तर की चोटें लगी हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसके साथ ही दुबई प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस घटना के बावजूद एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी है और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि ये ड्रोन कहां से आए और इन्हें किस उद्देश्य से उड़ाया गया था।